
भुंतर में फिर शुरू हुए अवैध कब्जे, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल
भुंतर नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध कब्जों का मामला एक बार फिर चर्चा में है। कुछ महीने पहले वार्ड नंबर 6 में शनि मंदिर के पास प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कब्जा हटाया था। लेकिन अब स्थानीय लोगों का आरोप है कि उसी स्थान पर दो-तीन दिन पहले फिर से एक खोखा खड़ा कर दिया गया है।
इसके अलावा वार्ड नंबर 3 में सब्जी मंडी स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास एक भवन की दूसरी मंजिल पर भी बिना अनुमति टीन का शेड लगाए जाने की बात सामने आई है, जिसे स्थानीय लोग अवैध निर्माण बता रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने काफी प्रयासों के बाद इन अवैध कब्जों को हटाया था, लेकिन अब कुछ लोग रातों-रात नगर पंचायत और वन विभाग की भूमि पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की तुरंत जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो और भविष्य में ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लग सके।
#ABNNews #ABNNewsKullu #BreakingNews #Bhuntar #Kullu #HimachalPradesh #HimachalNews #IllegalEncroachment #Encroachment #ForestLand #NagarPanchayat #PublicLand #LocalNews #LatestNews #IndiaNews #NewsUpdate #HimachalUpdates #KulluNews #BhuntarNews #TrendingNews #ViralNews #GroundReport #PublicIssue #HindiNews #NewsChannel #India
Kullu, Kullu | Aug 5, 2026