#अलीगढ़ में CM ग्रेड सड़क निर्माण में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, AB इंफ्राटेक पर 80 लाख जुर्माना, 1100 मीटर घटिया सड़क तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश,अलीगढ़ में CM ग्रेड सड़क निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कार्यदायी संस्था AB इंफ्राटेक पर तीन बार में कुल 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दौदपुर रोड पर ख्वाजा गार्डन से केला नगर चौराहे तक बनाई गई सड़क की गुणवत्ता में कमी मिलने पर करीब 1100 मीटर सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। मामले में नगर निगम ने गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
#Aligarh #NagarNigam #RoadConstruction #BreakingNews #ViralNews
Koil, Aligarh | Sep 29, 2026