78 ग्राम अफीम के साथ, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
शिमला:जुब्बल। नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक 21 वर्षीय युवक को 78 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को टीम परहाट पुल, HPPCL डैम के समीप गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस ने उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 78 ग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपी की पहचान मानस चौहान (21), निवासी झगटन, जिला शिमला के रूप में हुई है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना जुब्बल में अभियोग संख्या 37/2026, दिनांक 20 अगस्त 2026, धारा 18 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।
#Jubbal #Shimla #Opium #DrugBust #PoliceAction #NDPSAct #HimachalPradesh #UTHimachal #UniqueTodayNews