चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड में ददरौल विधायक ने पीड़ित परिवार को उपमुख्यमंत्री से मिलवाया
शाहजहांपुर। चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड को लेकर ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने पीड़ित परिवार को लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कराई। विधायक के साथ मृतक गौतम मौर्य के वृद्ध पिता चंद्रपाल मौर्य और माता सत्यवती ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी पीड़ा रखी और न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने हत्याकांड में आरोपित समीर अली व उसके अन्य साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने शासन-प्रशासन को आरोपितों के विरुद्ध कठोर, निष्पक्ष एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।