सावन खत्म होते ही पार्टी बनी मातम, मछली खाने के बाद 4 युवकों की मौत
पटना-बाढ़ ग्रीनफील्ड फोरलेन पर चार युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत से हड़कंप।
मृतकों की पहचान शशि कुमार (32), विकास राज (40), पंकज सिंह (45) और निशु कुमार (30) के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार सावन समाप्त होने पर रविवार को चारों ने मछली-रोटी की पार्टी की थी और शराब भी पी थी।
भोजन और शराब सेवन के कुछ ही मिनट बाद चारों युवकों की तबीयत बिगड़ी और मुंह से सफेद झाग निकलने लगा।
पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही चारों की मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-बाढ़ ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जाम लगाकर हंगामा किया।
पुलिस ने घटनास्थल से खाद्य सामग्री और शराब की बोतलें जब्त की हैं।
चिकित्सकों ने जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद स्पष्ट होगी।
#Patna #Bihar #BreakingNews #FoodPoisoning #SuspiciousDeath #CrimeNews #BiharNews #SanthalParganaKhabar