कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के चंपतपुर गांव में नहर पटरी के पास पुलिस ने देर रात जुए के अड्डे पर छापेमारी की। मौके से 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने फड़ और जामा तलाशी के दौरान ₹36,250 नकद, 52 ताश के पत्ते, 7 मोबाइल फोन, 1 गमछा और 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई रात करीब 12:10 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#KanpurDehat #Shivli #KanpurNews #CrimeNews #PoliceAction #Jua #BreakingNews #UPNews #GroundZeroNews #KanpurCrime #NewsUpdate