
गिद्धौर बाजार में 'द गिद्धौर रेस्टोरेंट' का शुभारंभ, SBI मैनेजर ने किया उद्घाटन || Jamui Hunt Media
•Report : Abhishek Kumar Jha || गिद्धौर बाजार में ग्राहकों को बेहतर स्वाद और सुविधाएं देने के उद्देश्य से शुक्रवार को 'द गिद्धौर रेस्टोरेंट' का विधिवत उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि State Bank of India गिद्धौर शाखा प्रबंधक राजुल कुमार ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर SBI गिद्धौर शाखा प्रबंधक राजुल कुमार ने रेस्टोरेंट संचालक को बधाई देते हुए कहा कि गिद्धौर जैसे कस्बाई बाजार में इस तरह के आधुनिक रेस्टोरेंट का खुलना स्वागत योग्य कदम है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने रेस्टोरेंट की साज-सज्जा और साफ-सफाई की भी सराहना की। कहा कि स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाए रखना किसी भी प्रतिष्ठान की सफलता की कुंजी है।
इधर्, रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि 'द गिद्धौर रेस्टोरेंट' में ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट शुद्ध शाकाहारी व्यंजन, फास्ट फूड, आइसक्रीम एवं पेय पदार्थों की पूरी व्यवस्था की गई है।पारिवारिक माहौल और किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य लोग, स्थानीय व्यवसायी एवं आमजन उपस्थित रहे।
Jamui, Jamui | Jun 19, 2026