श्रावणी मेला आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहा है.
इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी के मद्देनजर मंगलवार को
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
बेगूसराय सदर एसडीओ अनिल कुमार नेसिमरिया धाम स्थित गंगा तट का निरीक्षण किया.उनके साथ बरौनी सीओ सूरजकांत,नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार,लोक स्वच्छता पदाधिकारी प्रदीप कुमार एवं स्वच्छता निरीक्षक नदीम सहित अन्य
मौजूद थे.उन्होंने घाट की साफ-सफाई,खतरनाक घाटों की बैरिकेडिंग,शौचालय,बिजली, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षा,सूचना केन्द्र,चेंजिंग रूम,घाट से लेकर मुख्य स्नान घाट तक जाने वाली सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण सहित अन्य मुलभूत सुविधाओं की तैयारी श्रावण मेला शुरू होने से पहले ठीक करने की आवश्यकता जतलायी.उन्होंने कहा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जायेगी.उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि सिमरिया धाम आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है.श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिकता है.