
The SaharanpurVoice/News7
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾सहारनपुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई 617.700 किलो डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, कैंटर व मोबाइल फोन बरामद!!*
_सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस के “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान के तहत थाना बड़गांव पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आज नानौता-देवबंद रोड स्थित हिंडन नदी पुल पर चेकिंग के दौरान शाहाकार अहमद निवासी बरेली को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से 617.700 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, दो मोबाइल फोन, 1,800 रुपये नकद तथा तस्करी में प्रयुक्त एक आयशर कैंटर बरामद किया गया है।पुलिस ने थाना बड़गांव पर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के इस अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की भी जांच की जा रही है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है!!!
#Saharanpur #OperationSavera #SaharanpurPolice #DrugFreeIndia #DrugSmuggling #NDPSAct #News7 #SaharanpurNews