इटावा बालाजी रोड पर हुआ सड़क हादसा
सवाई माधोपुर इटावा बालाजी रोड पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें पुराना शहर निवासी पलक अग्रवाल (18) पुत्री विनोद अग्रवाल एवं भाई प्रियांशु अग्रवाल (24) है। यह दोनों इटावा बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे थे। इस दौरान
हादसे के बाद घायल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का उपचार जारी है। बताया गया कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे इटावा बालाजी मंदिर के दर्शन कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्विफ्ट कार से उनकी स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनकर आसपास के लोग मौके पर इक्कठे हो गये। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला हॉस्पिटल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पलक ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।