स्पेन की राजकुमारी लियोनोर ने मैड्रिड की कार्लोस तृतीय यूनिवर्सिटी में अपनी चार साल की पढ़ाई शुरू कर दी है। 20 साल की लियोनोर यहां पॉलिटिकल साइंस की डिग्री करेंगी, जिसमें कानून, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास और इंटरनेशनल रिलेशन जैसे विषय शामिल हैं। खास बात यह है कि उन्हें किसी अलग या सीधे एडमिशन के जरिए जगह नहीं मिली, बल्कि यूनिवर्सिटी में आम छात्रों की तरह उनका भी टेस्ट लिया गया।
करीब 40 अन्य छात्रों के साथ पढ़ने वाली लियोनोर के लिए पढ़ाई या अकादमिक गतिविधियों में कोई अलग व्यवस्था नहीं की गई है। पहले दिन यूनिवर्सिटी और कोर्स की जानकारी देने के बाद उनकी पहली क्लास 'Theory of Law' की हुई। हालांकि, स्पेन की सिंहासन की उत्तराधिकारी होने के कारण उनकी सुरक्षा के लिए खास प्रोटोकॉल रहेगा। इससे पहले लियोनोर तीन साल की सैन्य ट्रेनिंग पूरी कर चुकी हैं। अब यूनिवर्सिटी की पढ़ाई के साथ वह भविष्य की शाही जिम्मेदारियों की तैयारी भी करेंगी।
#JagranJosh #PrincessLeonor #SpainRoyalFamily #CarlosIIIUniversity #PoliticalScience
Purnea East, Purnia | Sep 9, 2026