दरभंगा: दरभंगा में पिकअप से सामान चोरी करते एक चोर पकड़ा गया, डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची
दरभंगा के लहेरियासराय के बंगाली टोला में उस समय अचानक अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब भीड़ ने सामान चोरी के मामले में एक युवक पीट रही थी। भीड़ के द्वारा युवक को इतना पीटा गया है कि वह हल्का घायल हो गया। मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंची जो युवक को पकड़ कर ले गई। इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने कई बातों की जानकारी रविवार को दिन के 1 बजे प्रदान की।