
लखनपुर में सामाजिक बैठक, धीर सिंह गुर्जर बने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के यूथ महासचिव
वैर। गांव लखनपुर में सामाजिक सरदारी की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें गांव की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के लिए पदाधिकारी मनोनीत करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से रोशन लाल के पुत्र धीर सिंह गुर्जर का नाम प्रस्तावित किया गया। गांव की सहमति को स्वीकार करते हुए गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने धीर सिंह गुर्जर को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति तहसील वैर का यूथ महासचिव मनोनीत किया।
नवनियुक्त महासचिव धीर सिंह गुर्जर ने कहा कि उन्होंने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की सदस्यता ग्रहण करते हुए संकल्प लिया है कि वे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के आदर्शों पर चलने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्हें सौंपे गए दायित्व का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। साथ ही समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और फिजूलखर्ची पर रोक लगाने के लिए कार्य करेंगे।
इस अवसर पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह खटाना, जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह कल्याणपुर, संघर्ष समिति यूथ के जिला अध्यक्ष विष्णु रतऊआ, रूपवास तहसील अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह मुर्रिका सहित गांव की समस्त सरदारी मौजूद रही।
Weir, Bharatpur | Aug 21, 2026