*13 नवंबर से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ*
लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा 13 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत नहाय-खाय की परंपरा के साथ होगी। छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।
छठ पूजा का चार दिवसीय कार्यक्रम
13 नवंबर, शुक्रवार: नहाय-खाय – स्नान के बाद सात्विक भोजन ग्रहण।
14 नवंबर, शनिवार: खरना – गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद।
15 नवंबर, रविवार: संध्या अर्घ्य – अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य।
16 नवंबर, सोमवार: उषा अर्घ्य – उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण।
छठ पूजा में व्रती महिलाएं और पुरुष संतान की सुख-समृद्धि, परिवार के कल्याण और खुशहाली की कामना करते हुए सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना करते हैं। इस पर्व में स्वच्छता, पवित्रता, संयम और अटूट श्रद्धा का विशेष महत्व है।
जय छठी मैया! जय सूर्यदेव! 🙏