
#प्रयागराज के एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ में ससुर खदेरी रिवर फ्रंट का निर्माण कराया जाएगा।
_______________________________________} #गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक ब्यूरो चीफ सुशील कुमार सोनी 21 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार खबर अपडेट
_______________________________________}
#टाउनशिप की प्लानिंग के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे और जल्द ही एक कंपनी का चयन कर प्रस्ताव रियल स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के पास भेजा जाएगा।
#इस टाउनशिप से न केवल प्रयागराज के लोगों को फायदा मिलेगा, बल्कि पड़ोसी जिले कौशाम्बी की 26 लाख की आबादी को भी बड़ी राहत मिलेगी।
#रिंग रोड और एयरोसिटी में प्रस्तावित नई सड़कों के निर्माण से कौशाम्बी और प्रयागराज की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। कौशाम्बी के लोगों के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचना काफी आसान हो जाएगी और दूरी भी कम हो जाएगी।
नई टाउनशिप में आईटी पार्क, रिवर फ्रंट जैसी योजनाओं पर काम होना है।
#इसके अलावा अस्पताल, स्कूल, खेल के मैदान, सामुदायिक केंद्र, विधि खंड भी प्रस्तावित हैं। पूरी टाउनशिप में सीवर लाइन व पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी, पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप व ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा।
#इन विकास कार्यों की प्लानिंग के लिए एक एजेंसी का चयन किया जाना है जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। एजेंसी एयरोसिटी का ले-आउट तैयार करेगी जिसमें तय होगा कि सड़क, आईटी पार्क, रिवर फ्रंट, अस्पताल, स्कूल व अन्य निर्माण कार्य कहां कराए जाने हैं।
नई टाउनशिप के लिए पीडीए दफ्तर का सेटअप तैयार
#प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने नई टाउनशिप से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के लिए मौके पर अलग से एक कार्यालय का सेटअप भी तैयार कर लिया है, जिसका उद्घाटन जल्द होगा। इस कार्यालय के माध्यम से केवल नई टाउनशिप से जुड़े कार्यों का संचालन किया जाएगा।
#मेट्रो रेल से आसान होगी राह
#नई टाउनशिप के साथ मेट्रो रेल के प्रस्तावित प्रोजेक्ट पर भी प्रयागराज विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। मेट्रो रेल का आखिरी स्टेशन नई टाउनशिप में प्रस्तावित है।
#ऐसे में फायदा कौशाम्बी के लोगों को भी मिलेगा। कौशाम्बी की सीमा पर प्रस्तावित एयरोसिटी के रास्ते लोग प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन के जरिये इलाहाबाद विश्वविद्यालय, संगम, रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस बस अड्डा व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इन सभी स्थानों पर मेट्रो रेल के स्टेशन होंगे।
खतौनी में संशोधन की प्रक्रिया शुरू
#नई टाउनशिप के लिए जमीन लेने से पहले प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने खतौनियों में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया शुरू करा दी है। इसके लिए प्राधिकरण ने खतौनियां तहसील सदर को सौंप दी हैं।
#aerocity #prayagraj #allahabad #uttarpradesh