पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जमशेदपुर उपकेंद्र द्वारा कांड्रा पंचायत में चलाया गया सतर्कता जागरूकता अभियान
सरायकेला-खरसावां, 02 नवंबर 2026,सोमवार (भाग्य सागर) पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जमशेदपुर उपकेंद्र द्वारा जिले के कांड्रा पंचायत कार्यालय परिसर में आज सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों, उसकी रोकथाम और शिकायत दर्ज कराने के विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पावर ग्रिड के प्रबंधक शिवम मरांडी ने भ्रष्टाचार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कहीं भ्रष्टाचार की घटना सामने आती है, तो आम नागरिक निर्धारित माध्यमों और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार के प्रति सजग रहने और इसकी रोकथाम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।...