
दीपावली की रात जुए में लाखों रुपये हारा व्यवसायी, दो हाइवा ट्रक भी गंवाए!
#हजारीबाग: दीपावली की रात जुए का ऐसा खुमार चढ़ा कि एक व्यवसायी को लाखों रुपये के साथ अपने दो हाइवा ट्रक भी गंवाने पड़े। मामला हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, दीपावली की देर रात इलाके में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर जुए का खेल चल रहा था। यहां लाखों रुपये के दांव लगाए जा रहे थे। इसी दौरान एक व्यवसायी लगातार हारता चला गया।
बताया जाता है कि व्यवसायी ने पहले लाखों रुपये नकद दांव पर लगाए और हार गया। इसके बाद नुकसान की भरपाई की उम्मीद में उसने अपने दो हाइवा ट्रक भी दांव पर लगा दिए। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह दोनों ट्रक भी हार गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, व्यवसायी नशे की हालत में था और उसे अपनी संपत्ति गंवाने का अंदाजा तक नहीं रहा।
दीपावली जैसे त्योहार की रात जुए में लाखों रुपये और दो भारी वाहनों के दांव पर लगने की यह चर्चा इलाके में सुर्खियों में है। हालांकि, मामले में आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।
#Hazaribagh #JharkhandNews #Gambling #DiwaliNews #HazaribaghNews #MufassilThana #JharkhandPolice #BreakingNews #HindiNews #ViralNews #LoktantraBharat #लोकतंत्रभारत #झारखंड_न्यूज #हजारीबाग