#टिहरी पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही #दो नशा तस्कर दबोचे #तीन लाख कीमत अवैध स्मैक बरामद
एसएसपी श्वेता चौबे की सख्ती से नशा माफियाओं में हड़कंप*
#टिहरी। #टिहरी पुलिस ने #ऑपरेशन प्रहार' के तहत पहाड़ों में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले दो स्मैक तस्कर दबोचे, ₹3 लाख कीमत अवैध स्मैक बरामद। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में कीर्तिनगर पुलिस ने पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक की सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8.95 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत ₹3 लाख) बरामद की। टिहरी पुलिस का स्पष्ट संदेश—नशे का कारोबार करने वालों के लिए जनपद में कोई जगह नहीं। नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस, मानस पोर्टल अथवा टोल फ्री नंबर 1933 पर दें।