Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

*केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून के मध्य जनपद में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का किया जायेगा आयोजन* *जिलाधिकारी ने आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों के दायित्व किए निर्धारित* *प्रयागराज 02 जून, 2026।* जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी सभागार में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से 21 जून, 2026 के मध्य समेकित जन कल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के संचालन के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, तिथियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी तथा सभी सम्बंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आयें सकारात्मक परिवर्तन को सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूलभाव के अनुरूप प्रदर्शित करने हेतु आयोजित होेने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्व निर्धारित करते हुए सभी कार्यों एवं तैयारियों को समय से पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा बताया गया कि शासन के निर्गत निर्णयों, जनकेन्द्रीत विकास कार्यों एवं लोककल्याणकारी उपलब्धियों को समाज के अंतिम पक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थिंयों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने, जन समस्याओं के त्वरित एवं मौके पर निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस अवधि में जनपद के समस्त विकास खण्डों, नगर निगम व नगर निकायों में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाना है। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून, 2026 को माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार जनपद में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत सभी विकास खण्ड व नगर निकायों में वृक्षारोपण कराया जायेगा। शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाये जाने हेतु माननीय जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध वर्ग का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। शासन की उपलब्धियों एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी। 14 जून से 16 जून के मध्य सभी विकास खण्डों में त्रिदिवसीय जनकल्याण मेलो का आयोजन कराते हुए सभी विभाग अपनी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की स्टॉल लगाते हुए लोगो को योजनाओं के सम्बंध में जानकारी प्रदान करने एवं इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कराया जायेगा। इस अवधि में प्रबुद्ध महानुभावों एवं विषय विशेषज्ञों का जनपद भ्रमण कार्यक्रम तथा योजनाओं की उपलब्धियों पर व्याख्यान भी होगा। इस अवधि में विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा रात्रि चौपाल का भी आयोजन किया जायेगा। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने शासनादेश के अनुसार इस अभियान को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस अवधि में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, स्वच्छता, कौशल विकास तथा अन्य विभाग अपने-अपने क्षेत्र से सम्बंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कार्यक्रमों के आयोजन हेतु जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री ए0के0 तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Bara, Allahabad | Jun 2, 2026

MORE NEWS

घूरपुर थाना अंतर्गत भीटा गांव के कंजासा मोड़ पर जेसीबी मालिक की पत्थर से सिर कूंच कर हत्या 

जानकारी अनुसार राजेश प्रजापति 32 पुत्र अगम लाल प्रजापति घर से कुछ दूर कंजासा मोड पर एक टपरी के नीचे पत्थर की पटिया पर सो रहे थे रात में किसी ने उनके सर पर पत्थर पटक कर  हत्या कर दी 
पिता अगम लाल ने गांव के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया 
घूरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद

घूरपुर थाना अंतर्गत भीटा गांव के कंजासा मोड़ पर जेसीबी मालिक की पत्थर से सिर कूंच कर हत्या जानकारी अनुसार राजेश प्रजापति 32 पुत्र अगम लाल प्रजापति घर से कुछ दूर कंजासा मोड पर एक टपरी के नीचे पत्थर की पटिया पर सो रहे थे रात में किसी ने उनके सर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी पिता अगम लाल ने गांव के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया घूरपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद

Bara, Allahabad | Jun 3, 2026

*सीओ साहब ने अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ी-*

महोबा : सीओ रविकांत गौड़ ने बैलगाड़ी हांकी, बैलगाड़ी हांककर आमजनों को संदेश, किसान पेट्रोल-डीजल की करें बचत।

*सीओ साहब ने अपनी सरकारी गाड़ी छोड़ी-* महोबा : सीओ रविकांत गौड़ ने बैलगाड़ी हांकी, बैलगाड़ी हांककर आमजनों को संदेश, किसान पेट्रोल-डीजल की करें बचत।

Bara, Allahabad | Jun 2, 2026

बारा क्षेत्र को परवेजाबाद गांव में लगी आग,घर सहित सामान जलकर हुआ राख

बारा क्षेत्र को परवेजाबाद गांव में लगी आग,घर सहित सामान जलकर हुआ राख

Bara, Allahabad | Jun 2, 2026