
दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने खनवर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
बलिया। रसड़ा के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह खनवर गांव पहुंचे। हेलीकॉप्टर से खनवर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने सबसे पहले दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
इसके बाद उन्होंने दिवंगत विधायक के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विधायक के पुत्र प्रिंस यूकेश सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ समय खनवर गांव में रुककर परिजनों से बातचीत की। उनके आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक भी मौके पर जुट गए। करीब 3 बजे के आसपास वे हेलीकॉप्टर से वापस रवाना हो गए।
दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। लगातार राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग खनवर पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
#उमाशंकरसिंह #बृजभूषणशरणसिंह #बलिया #रसड़ा #खनवर