
थाना खामपार साइबर सेल की प्रभावी कार्यवाही, साइबर ठगी के शिकार युवक को ₹15,000/- की धनराशि कराई गई वापस
साइबर सेल थाना खामपार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ित की धनराशि कराई गई वापस, पीड़ित ने देवरिया पुलिस का जताया आभार।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के शिकार व्यक्तियों की धनराशि वापस कराए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना खामपार की साइबर सेल टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक को ₹15,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
जनपद देवरिया के थाना खामपार क्षेत्र निवासी *उज्ज्वल गौड़* द्वारा साइबर ठगी के संबंध में दिनांक 30.08.2026 को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसका *ACK No.-33108260225623* है।
शिकायत प्राप्त होने के उपरांत साइबर सेल थाना खामपार द्वारा तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से समन्वय स्थापित किया गया। साइबर सेल की सतर्कता एवं प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप *एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ित को ₹15,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।*
अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस एवं साइबर सेल थाना खामपार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
#deorianews
Barhaj, Deoria | Nov 13, 2026