नाई थाने में नए थानाधिकारी, बेहतर पुलिसिंग के प्रतीक कर्मवीर सिंह ने संभाली कमान
उदयपुर। नाई पुलिस थाने में सोमवार को पुलिसिंग की नई दिशा मिल गई है। कर्मवीर सिंह, जो अपनी सख्त, पारदर्शी और जनोन्मुखी पुलिसिंग के लिए पूरे जिले में जाने जाते हैं, ने नाई थाने के थाना प्रभारी पद पर जॉइनिंग कर ली है।
कर्मवीर सिंह ने घंटाघर, वल्लभनगर, सलूंबर, पर्यटन थाना और इंटेलिजेंस विभाग में काम करते हुए अपनी बेहतरीन सेवाएं दी हैं।
कर्मवीर सिंह हमेशा प्रोएक्टिव पुलिसिंग के पैरोकार रहे हैं।
उनकी पुलिसिंग शैली में सख्ती के साथ संवेदनशीलता का अनोखा मेल देखने को मिलता है। वे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी सुनिश्चित करते हैं। #udaipur #nai #trendingudaipur #police #policeofficer mewar