बालाघाट जिले के आदिवासी अंचल अडोरी और मछुरदा पंचायत के गांवों में महामारी से बच्चों की मौत और बीमारी के मामलों के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति पर सरकार को घेरा। सिंघार ने कहा कि सिर्फ बालाघाट ही नहीं, पूरे मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों की यही तस्वीर है। रोजगार के अभाव में आदिवासी युवा आज भी अपने घर-परिवार से दूर काम की तलाश में भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आदिवासी युवाओं की रोजगार संबंधी समस्याओं की तस्वीर कब बदलेगी?
#MadhyaPradesh #Balaghat #AdivasiYouth #Employment #UmangSinghar