सांवलिया सेठ का खजाना फिर छलका, 7 चरणों में हुई गणना में मिले 40.81 करोड़ से ज्यादा
पिछले साल से 11 करोड़ ज्यादा चढ़ावा, सांवलिया सेठ के भंडार ने बनाया नया आंकड़ा
चित्तौड़गढ़। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री सांवलिया सेठ मंदिर में जून महीने के मासिक भंडार की गणना पूरी हो गई है। हर महीने की तरह इस बार भी मंदिर मंडल की मौजूदगी में भंडार खोला गया और प्राप्त राशि की सार्वजनिक गणना की गई।
मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि जून महीने के भंडार की गणना 7 चरणों में पूरी की गई, जिसमें प्राप्त नकदी, सोना-चांदी और अन्य चढ़ावे की गिनती की गई। इस बार श्री सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार से कुल 40 करोड़ 81 लाख 40 हजार 278 रुपए की राशि प्राप्त हुई है।
इसमें भंडार से 33 करोड़ 15 लाख 18 हजार 759 रुपए तथा ऑनलाइन और भेंटकक्ष से 7 करोड़ 66 लाख 21 हजार 519 रुपए प्राप्त हुए।
गणना के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित 1 किलो 738 ग्राम 800 मिलीग्राम सोना और 110 किलो 648 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई �