डॉ. सी.पी. जोशी को राजस्थान विधानसभा की 75वीं वर्षगांठ पर पूर्व अध्यक्ष के रूप में सम्मानित
जयपुर .राजस्थान विधानसभा की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी को गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान "विधायी गौरव यात्रा : पूर्व एवं वर्तमान सदस्य समागम" के समापन सत्र में शामिल होते हुए डॉ. जोशी ने कहा, “राजस्थान विधानसभा की 75वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व, आत्मीयता एवं जिम्मेदारी का विषय है।”
कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी विशेष रूप से मौजूद थे।
समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री जोगार�