
छतरपुर जिले के थाना नौगांव पुलिस ने फोर लेन ब्रिज के पास से आरोपी को अवैध 315 बोर देशी बंदूक, कारतूस सहित किया गिरफ्तार
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।
पुलिस थाना नौगांव को आज दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान फोरलेन हाइवे में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान चौबारा ब्रिज के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर देशी बंदूक एवं जिंदा कारतूस मिले। अवैध हथियार देशी कट्टा, कारतूस जप्त कर आरोपी खुशवेंद्र राजपूत पिता हरि सिंह राजपूत निवासी ग्राम इमिलिया, थाना हरपालपुर, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस थाना नौगांव में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, प्रधान आरक्षक प्रसन्न कुमार, आरक्षक कमलेश, आशीष सोलंकी एवं टीम की भूमिका रही।
#Chhatarpur