Public App Logo
जहानाबाद में महापुरुष के अपमान का मामला सामने आया है. मखदुमपुर नगर पंचायत क्षेत्र में झाड़ियों में मगध के गांधी कहलाने वाले पूर्व मंत्री रामाश्रय बाबू की प्रतिमा झाड़ियों में पड़ी मिली है, महापुरुष की प्रतिमा की यह दुर्दशा देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल, स्वर्गीय रामाश्रय प्रसाद सिंह ने मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अपने राजनीतिक जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा समर्पित कर दिया था. क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, सिंचाई, नगर विकास और बुनियादी विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर वे हमेशा जमीनी स्तर पर सक्रिय रहे. यहीं कारण था कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विकास पुरुष के रूप में सिर-आंखों पर बिठाया. मगर, आज उसी महापुरुष की प्रतिमा की यह दुर्दशा देखकर हर कोई हैरान है. इधर, मामले की जानकारी मिलते ही भूले-बिसरे महापुरुषों और जननेताओं को सम्मान दिलाने की मुहिम चलाने वाले पूर्व सांसद जगदीश शर्मा मौके पर पहुंचे. प्रतिमा की स्थिति पर गहरी चिंता और दुख जताते हुए उन्होंने सबसे पहले सम्मानपूर्वक कपड़ा मंगवाकर प्रतिमा को ढंका. पूर्व सांसद ने इसे बेहद संवेदनशील मामला बताते हुए कहा कि वे इस विषय को लेकर बहुत जल्द मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे। #jehanabad #JehanabadNews #Makhdumpur #jagdishsharama #puchoindia - Makhdumpur News