माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज फुलवारीशरीफ उच्च विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 में आयोजित कार्यक्रम में राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों एवं सेविका से संवाद कर केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा दीदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा लाभार्थियों के बीच पौष्टिक किट का वितरण किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने ‘सुपोषित बचपन की रसोई’ पुस्तिका का विमोचन भी किया और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन, फल एवं दूध उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Samrat Choudhary
#samratchoudhary
#CMSamrat