
आज दिनांक 19.09.2026 को उप विकास आयुक्त, मोतिहारी की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर समीक्षा किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए:
व्यक्तिगत शौचालय के लंबित प्रोत्साहन राशि एवं लंबित आईएचएचएल के जियो टैगिंग कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
एक सप्ताह में 306 शौचालय का जियो टैग कराया गया है।
महादलित टोलों में जिन घरों में शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है, वैसे सभी गाँव में IEC एक्टिविटी चला कर शौचालय का निर्माण शीघ्र कराने तथा इस हेतु जीविका के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराकर शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही लाबुकों के खाते हैं प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने के उपरांत उक्त ऋण राशि को जीविका को समय पर वापस लौटाने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी पंचायत में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य को दैनिक रूप से कराने का निर्देश दिया गया है।
लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र को संबंधित प्रखंडों से यथाशीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया।
स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत 17 SEP से 2 OCT 2026 के बीच स्वच्छता से सम्बंधित गतिविधि का आयोजन एवं उसका समापन भी निश्चित समय के भीतर करने को कहा गया है।
जिस पंचायत में जमीन के आभाव से WPU नही बन पाया है वहां मिनी WPU बनाने का निर्देश दिया गया है।
उक्त समीक्षा बैठक में डीआरडीए निदेशक, लेखा एवं एलएसबीए (LSBA) की जिला टीम उपस्थित रही।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar