मसूरी में दोस्त की पिकअप बनी 28 वर्षीय युवक की मौत की वजह!
मसूरी के सिपलिंग स्टेट स्थित सिविल अस्पताल के पास रविवार रात दर्दनाक हादसे में पिक्चर पैलेस निवासी 28 वर्षीय सतीश की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, सतीश अपने परिचित सरजीत के साथ शराब के नशे में था। दोनों के बीच कुछ देर पहले किसी अन्य व्यक्ति से कहासुनी भी हुई थी।
बताया जा रहा है कि सरजीत महिंद्रा पिकअप (UK07 CD 2926) लेकर वापस लौटा तो तेज रफ्तार वाहन का किनारा सड़क किनारे खड़े सतीश को लग गया। गंभीर हालत में उसे लंढौर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि पुलिस को शुरुआत में 112 के माध्यम से हत्या की सूचना मिली थी। हालांकि, प्रारंभिक जांच में वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका सामने आई है। फिलहाल कोतवाली मसूरी पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
#Mussoorie #MussoorieNews #UttarakhandNews #DehradunNews #BreakingNews RoadAccident UdayUttarakhandNews