#ब्रेकिंग देहरादून : नाबालिग से कथित दुष्कर्म के मामले के बाद झंडा बाजार क्षेत्र में तनाव, पुलिस अलर्ट
राजधानी देहरादून के झंडा बाजार क्षेत्र में एक नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हुए, जिसके चलते पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी।
पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।