वार्ड सदस्य सुभाष चंद ने मतदाताओं का जताया आभार, कहा— जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा
डाडा सिबा ।। News123 ।। ग्राम पंचायत डाडा सीबा के वार्ड सदस्य निर्वाचित होने पर सुभाष चंद ने अपने वार्ड के सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे।
सुभाष चंद ने कहा कि चुनाव में मिले जनसमर्थन से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। वह वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने चुनाव के दौरान सहयोग करने वाले सभी समर्थकों, शुभचिंतकों और मतदाताओं का विशेष धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी तथा वह हर समय जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे।