
प्रधानमंत्री फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई
---
प्रधानमत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ फसलों के लिये बीमा पंजीयन की शुरूआत हो गई है। उप संचालक किसान कल्याण तथा विकास अधिकारी श्री मनोज कश्यप द्वारा बताया गया कि जिले में खरीफ 2026 मौसम केे लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा पंजीयन का कार्य प्रारम्भ हो गया है।
कृषि विभाग ने 31 जुलाई 2026 तक फसल बीमा माह मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान तहसील और ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों को योजना की जानकारी देकर बीमा कराने के लिये प्रेरित किया जावेगा। इसके अंतर्गत फसलों का बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। इच्छुक कृषक उक्त तिथि से पूर्व अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते है। खरीफ मौसम में सभी अनाज दलहन, तिलहन फसलों हेतु बीमित राशि का मात्र 2 प्रतिशत प्रीमियम कृषकों के द्वारा देय है। शेष प्रीमियम राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
योजना के प्रावधान
अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगाने वाले बटाईदारों और कास्तकारों सहित सभी किसान अपनी फसलों का बीमा कबरेज प्राप्त करने हेतु पात्र है। योजना सभी कृषकों हेतु स्वेच्छिक है। अल्पकालिक फसल ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों की फसलों का बीमा संबंधित बैक द्वारा किया जावेगा।
अऋणी कृषक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले की समस्त सहकारी समितियों, ग्राम पंचायत में स्थित कॉमन सर्विस सेन्टर, जिले के समस्त बैंक एवं स्वयं किसान फसल बीमा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीयन दिनांक 31 जुलाई 2026 तक कर सकते है। आऋणी कृषकों के लिये आवश्यक दस्तावेजों में भू-अधिकार पुस्तिका की छायाप्रति, आधारकार्ड, बैकं पासबुक की छायाप्रति, बुआई प्रमाण-पत्र की प्रति (स्वप्रमाणित) मोबाईल नम्बर अनिवार्य है।
के.सी.सी. धारक कृषक अपनी फसल परिवर्तन की सूचना दिनांक 29 जुलाई 2026 तक अपने संबंधित बैंक को दे सकते है। अधिक जानकारी के लिये कृषक कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नम्वर-14447, कृषि विभाग कार्यालय अथवा अपनी तहसील के बीमा प्रतिनिधि या जिला प्रतिनिधि शिवाजी राजा परमार (जिला प्रतिनिधि- मो0नं0-9713363738), सुनील कुमार रजक (तहसील प्रतिनिधि टीकमगढ़ मो0नं0-9893583568), रबीन्द्र प्रतापसिंह, (तहसील प्रतिनिधि बड़ागांव धसान मो0नं0-9559151137), अमर यादव (तहसील प्रतिनिधि बल्देवगढ़ मो0नं0- 6260311356), भरत राजपूत (तहसील प्रतिनिधि खरगापुर मो0नं0-7080710788), नंदलाल अहिरवार (तहसील प्रतिनिधि जतारा़ मो0नं0-9696522029), हनुमत राजपूत (तहसील प्रतिनिधि लिधौरा एवं दिगौड़ा़ मो0नं0-9936952474), राहुल विक्रम सिंह (तहसील प्रतिनिधि मोहनगढ़ मो0नं0-8770290565) से संपर्क कर सकते है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh