
जिउतिया से पहले सब्जियों के दाम में उछाल, सुबह ₹150 की सतपुतिया शाम तक ₹400 किलो
जिउतिया पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए माताएं 3 अक्टूबर को निर्जला जिउतिया व्रत रखेंगी। 2 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू होगा और 4 अक्टूबर की सुबह 7:38 बजे के बाद पारण किया जाएगा।
जिउतिया को लेकर बाजारों में साग-सब्जियों और पूजन सामग्री की मांग बढ़ने से कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। खासकर सतपुतिया के भाव में काफी उछाल आया। सुबह जहां यह करीब ₹150 से ₹200 किलो बिक रही थी, वहीं शाम तक नागाबाबा खटाल सब्जी बाजार में इसकी कीमत ₹350 से ₹400 किलो तक पहुंच गई।
बाजार में नोनी साग ₹100-120 किलो, मरुआ आटा करीब ₹80 किलो, लाल साग और पोई साग ₹120 किलो तथा भिंडी करीब ₹100 किलो बिक रही है। खीरा, टमाटर, फूलगोभी और कांदा के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जिउतिया में नोनी साग, मरुआ के आटे की रोटी और अलग-अलग तरह की सब्जियां बनाने की परंपरा है। पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ रही। कई परिवार अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने या चांदी का जिउतिया लॉकेट भी बनवा रहे हैं।
आर्द्रा नक्षत्र और वरीयान योग का संयोग
ज्योतिष शालिनी वैद्य के अनुसार इस बार जिउतिया व्रत के दिन आर्द्रा नक्षत्र और वरीयान योग का संयोग बन रहा है। माताएं दिनभर बिना अन्न-जल ग्रहण किए भगवान जीमूतवाहन की पूजा कर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी।
जिउतिया की खरीदारी के दौरान बाजारों में बढ़ी चहल-पहल और महंगी हुईं जरूरी सब्जियां लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
#जिउतिया #जिउतियाव्रत #जीवित्पुत्रिकाव्रत #Jitiya2026 #JitiyaVrat #JharkhandNews #RanchiNews #BiharNews #Jharkhand #Ranchi #सब्जीकेदाम #महंगीसब्जी #सतपुतिया #जिउतियास्पेशल #त्योहार #ViralNews #LatestNews #BreakingNews #LoktantraBharat