#मोराबादी :- वेंडिंग जोन में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की औचक कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों पर जुर्माना
रांची: मोरहाबादी स्थित वेंडिंग जोन में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने शनिवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के अधिकारी सुशांत कुमार के नेतृत्व में की गई।
अभियान के दौरान वेंडिंग जोन की विभिन्न दुकानों की जांच की गई। टीम ने दुकानों में तंबाकू से जुड़े उत्पादों की भी जांच की। जहां नियमों का उल्लंघन पाया गया, वहां नियमानुसार कार्रवाई की गई।
वहीं, सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीते पाए गए लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान नहीं करने की चेतावनी दी।
तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की अनियमित बिक्री पर रोक लगाने के लिए इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
अभियान का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और COTPA एक्ट के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने दुकानदारों और आम लोगों से तंबाकू नियंत्रण से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की है।
#Ranchi #Morabadi #COTPAAct #TobaccoControl #NoSmoking #RanchiNews #JharkhandNews #RanchiUpdates #LoktantraBharat
#Morabadi #Ranchi #Narcotics #Raid #RanchiNews #JharkhandNews #BreakingNews #ViralNews #FacebookReels #Shorts #LoktantraBharat