
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल: जितेन्द्र भोलू
प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ रही है महंगाई व बेरोजगारी
आए दिन हो घट रही हैं आपराधिक घटनाएं
भिवानी, 21 अगस्ता। आज देश व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फैल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। युवा वर्ग रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। यह बात छात्र संघर्ष समिति के पूर्व सदस्य एवं समाजसेवी जितेन्द्र भोलू ने प्रदेश के आर्थिक हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में चीन 40 रूपये से बढ़ाकर 65 रूपये प्रति किलो हो गई। जोकि आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है। यह समय त्योहारों का समय है इस समय में पहले ही खर्च बहुत हो जाता है ऊपर से यह महंगाई की मार उसकी कमर तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं दो दिन पहले ही हिसार के कोर्ट और उससे कुछ महीने पहले भिवानी की कोर्ट में गोलियां चलने की घटना घटित हुई थी। इससे यह लग रहा है कि अब कानून व्यवस्था का भी दिवाला निकल गया है। आम आदमी सुरक्षित नहीं है। युवा वर्ग बेरोजगारी की मार झेल रहा है वह रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। रोजगार न मिलने के कारण वह अपराध की दुनिया में खोता जा रहा है। जोकि बहुत बड़ी चिंता का विषय है। जब युवा व आम आदमी अपने हकों के लिए आवाज उठाता है तो सरकार उनकी आवाज को पुलिस की लाठियों से बदा देती है और उनके खिलाफ देशद्रोही का मुकदमा बनाया जाता है। भाजपा के नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए व पार्टी में अपनी साख बचाए रखने के लिए तरह-तरह के बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब देश व प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है और सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आने वाले लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।