#महोबा - अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी कुँवर पंकज के साथ थाना चरखारी क्षेत्र में मोहर्रम की सातवीं तारीख को निकलने वाले दुलदुल (घोड़ा) जुलूस के दृष्टिगत आयोजक कमेटी के सदस्यों के साथ की गयी बैठक । इस दौरान जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।
बैठक के दौरान जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन हेतु विस्तृत चर्चा की गयी तथा आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । साथ ही जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया ।
#mahoba #mahobapost #charkhari #muharram
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026