Public App Logo
पांकी में आदिवासी बेटियों के न्याय की मांग को लेकर निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की उठी मांग बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले को खैर नहीं – लवली गुप्ता पलामू। पांकी में मंगलवार की शाम पांकी विधायक कुशवाहा डॉ. शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में आदिवासी बेटियों के साथ हुए कथित उत्पीड़न के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च पांकी कर्पूरी चौक से चलकर शहीद भगत सिंह चौक तक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और समर्थक शामिल हुए। कैंडल मार्च के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने आदिवासी बेटियों के साथ हुए कथित उत्पीड़न की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मार्च के दौरान लोगों ने न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि आदिवासी बेटियों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। वहीं भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने कहा कि बेटियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संलिप्त लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर दंड देने की मांग किया है। कैंडल मार्च शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कैंडल मार्च में भाजपा नेत्री लवली गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, कार्तिक सिंह, मंटू शर्मा सहित आदिवासी समाज के सैकड़ों महिला पुरुष और अन्य कई लोग शामिल रहे - Panki News