*हत्या, हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार*
*ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम व थाना विजयपुर की संयुक्त कार्रवाई*
चित्तौड़गढ़,22 जून 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम एवं थाना विजयपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या, हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत अधिकाधिक वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा के निर्देशन में जिला विशेष टीम को सक्रिय किया गया था। टीम द्वारा फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी संसाधनों का उपयोग तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय मुख�