रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कोंडागांव जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने देश की सीमाओं एवं आंतरिक सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के लिए 10,471 हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर पूर्व सैनिक एवं अभियान के संयोजक के माध्यम से सम्मानपूर्वक प्रेषित कीं।
यह पहल केवल राखियां भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन सैनिकों के प्रति पूरे जिले की माताओं, बहनों और आंगनबाड़ी परिवार के सम्मान, स्नेह, विश्वास और कृतज्ञता का भावपूर्ण संदेश है, जो अपने परिवारों से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर समर्पित हैं।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सैनिकों के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। सैनिकों तक पहुंचने वाली ये राखियां उनके मनोबल को नई ऊर्जा और आत्मीयता का संदेश देंगी।
रक्षाबंधन का यह रक्षा सूत्र देश की रक्षा में जुटे हर वीर जवान के �