पीओ सेल हमीरपुर ने उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान में एक और सफलता हासिल की है। आरोपी मनोज कुमार सूद निवासी मणिकर्ण चौक शामशी, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू, जिसे हमीरपुर court द्वारा दिनांक 19.07.2024 को थाना हमीरपुर के धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था, को पीओ सेल हमीरपुर ने लगातार प्रयासों एवं तकनीकी निगरानी के आधार पर दिनांक 03.06.2026 को सैंज, तहसील बंजार, जिला कुल्लू से गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज दिनांक 04.06.2026 court समक्ष पेश किया जाएगा।