धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार सख्त, सभी 163 उपार्जन केंद्रों में होंगी पुख्ता व्यवस्थाएं
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
✅ सभी 163 धान उपार्जन केंद्रों में सुचारू एवं पारदर्शी खरीदी की व्यवस्था
✅ खरीदी से पहले सड़कों, पुलों एवं पुलियों की मरम्मत सुनिश्चित करने सम्बंधित विभागो कों निर्देश
✅ उपार्जन केंद्रों में CCTV कैमरे और जिले में सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम
✅ धान के अवैध परिवहन पर निगरानी के लिए चेकपोस्ट
✅ ऑपरेटरों का प्रशिक्षण एवं वास्तविक किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश
किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, धान खरीदी में लापरवाही और अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई।