#शिमला:- नशे के विरुद्ध चौपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,स्कूटर के टूल बॉक्स से 3.49 ग्राम चिट्टा बरामद, NDPS एक्ट में मामला दर्ज।
चौपाल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्कूटर से 3.49 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। मामले में पुलिस थाना चौपाल में FIR नंबर 42/26, दिनांक 14 अगस्त 2026 को NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को पुलिस टीम चौपाल थाना क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान धबास क्षेत्र में एक विश्वसनीय सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटर पर सवार होकर हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री के लिए आ रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में भाओलानू नाला के पास नाका लगाया। कुछ समय बाद संदिग्ध स्कूटर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटर के टूल बॉक्स से एक प्लास्टिक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें भूरे रंग का पदार्थ मौजूद था।
पुलिस ने मौके पर IO किट के माध्यम से पदार्थ का वजन किया, जो 3.49 ग्राम पाया गया। प्रारंभिक जांच में पदार्थ हेरोइन/चिट्टा पाया गया।
पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।