राहुल गांधी पर अर्चना चिटनीस का तीखा हमला, बोलीं- 'मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं', गरमाई सियासत
मध्य प्रदेश: बुरहानपुर से बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी को “मानसिक रूप से अस्वस्थ और दिशाहीन व्यक्ति” बताते हुए कहा कि वे देश की प्रगति से दुखी होने वाले व्यक्ति हैं। अर्चना चिटनीस ने कहा कि वह राहुल गांधी के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करेंगी। उनके इस बयान के बाद मध्य प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
वहीं, राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर दौरा प्रस्तावित है। कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने स्थित खाली मैदान का चयन किया है और अनुमति के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) में आवेदन दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने उम्मीद जताई कि प्रशासन कार्यक्रम की अनुमति देगा।
#RahulGandhi #ArchanaChitnis #MadhyaPradesh #Indore #BJPCongress