विधायक प्रताप सिंह सिंघवी को अमृत महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष बिरला करेंगे सम्मानित
राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 जुलाई को जयपुर में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में उन पूर्व और वर्तमान विधायकों का अभिनंदन किया जाएगा, जिन्होंने छह या उससे अधिक बार विधानसभा चुनाव जीतकर जनता का विश्वास हासिल किया है। इस विशिष्ट सूची में शामिल होकर प्रताप सिंह सिंघवी न केवल छबड़ा, बल्कि पूरे हाड़ौती अंचल का गौरव बढ़ाएंगे। ऐसी ही ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए छबड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रतापसिंह सिंघवी को राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। राजनीति में जनता का विश्वास सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है और जब यही विश्वास लगातार सात बार जनादेश में बदल जाए तो वह उपलब्धि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती है।
कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। समारोह में राज्य के 200 वर्तमान और 495 पूर्व विध