बागपत में हिंडन नदी खतरे के निशान से ऊपर, गलहेता गांव में बढ़ी चिंता
बागपत। बागपत जनपद के गलहेटा गांव के पास बहने वाली हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के अनुसार आज सुबह 7:00 बजे नदी का जलस्तर 21.01 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 0.01 मीटर ऊपर है। इसके चलते नदी को गंभीर स्थिति (Severe Situation) में माना गया है।
प्रशासन द्वारा नदी के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
यदि जलस्तर में और बढ़ोतरी होती है, तो आसपास के क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।
#Baghpat #Galheta #HindonRiver #FloodAlert #UPNews #BreakingNews #BaghpatNews #Flood #UttarPradesh #CWC #RainAlert #HindiNews
Baghpat, Bagpat | Jul 12, 2026