
जनता दरबार में 20 परिवादों की सुनवाई, सात दिनों में कार्रवाई का निर्देश
आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन, वैशाली की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
जनता दरबार में 20 परिवादों की सुनवाई की गई।
संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले की जांच कर 7 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश।
कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराने का आदेश।
जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर आयोजित जनता दरबारों में कुल 49 आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सबका सम्मान–जीवन आसान के संकल्प के साथ जिला प्रशासन आम नागरिकों को पारदर्शी, जवाबदेह एवं समयबद्ध प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#samratchoudhary #CMSamrat
#JantaDarbar #SabkaSammanJeevanAasan #DistrictAdministrationVaishali #VaishaliBihar #GoodGovernance