औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दु#ष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का आरोपी आरा जंक्शन से गिरफ्तार।
औरंगाबाद महिला थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजवीर सिंह उर्फ सागर, पिता - जितेंद्र कुमार सिंह, निवासी - मोहल्ला विष्णु नगर, नाला रोड, Z चौक आरा, थाना नवादा, जिला भोजपुर के रूप में हुई है।
महिला थाना में दर्ज कांड में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। तकनीकी सहायता से पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी दिल्ली से आरा आ रहा है। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए औरंगाबाद महिला थाना की टीम ने आरा जंक्शन पर घेराबंदी कर उसे दिल्ली से आते ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया।
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस आगे भी सख्त कार्रवाई करेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार ने संतोष जताया है।