काँगड़ा के शाहपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 355 ग्राम चरस और ₹23,410 नकद बरामद!
कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टियाली (शाहपुर) में एक 29 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नितिन के रिहायशी मकान में दबिश देकर 355 ग्राम चरस और ₹23,410 नकद बरामद किए।
पुलिस थाना शाहपुर में FIR नंबर 131/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20 और 25 में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
नशे के सौदागरों पर कांगड़ा पुलिस का शिकंजा जारी!
#KangraPolice #Shahpur #CharasRecovery #WarOnDrugs #DrugFreeHimachal #HimachalPradesh