Rewari नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइटों की देखरेख और मरम्मत पर हर वर्ष 70 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाती ईसके बाद भी शहर की कई प्रमुख
मार्गों पर रात के समय स्ट्रीट लाइट खराब या मरम्मत के अभाव में काम नहीं कर रही है। कई कॉलोनियों और बाजारों में भी यही स्थिति बनी हुई है। इसके चलते रात में अंधेरा रहता है
समस्या तब और गंभीर हो जाती है जब बरसात के मौसम में सड़कों पर बने गड्ढे पानी से भर जाते हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते और आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो जाते हैं
पैदल चलने वाले लोगों, महिलाओं और बुजुर्गों को भी अंधेरे में आवागमन करने में कठिनाई होती है। कई स्थानों पर बेसहारा पशु भी रात के समय सड़क पर बैठे रहते हैं, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है।
नगर परिषद की ओर से स्ट्रीट लाइटों की देखरेख और मरम्मत पर हर वर्ष 70 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाती है। इसके बाद भी मुख्य मार्गों पर पर्याप्त रोशनी नहीं मिल रही है।
ऐसे में देखरेख पर सवाल खड़े हो गए हैं...?
Rewari, Rewari | Jul 27, 2026